बोरियो। पेंशन घोटाला मामले में बोरियो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 48/26 के अप्राथमिकी अभियुक्त मो. निजामुद्दीन अंसारी, पिता स्व. आयुब अंसारी, निवासी कोलखा, थाना बोरियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पेंशन घोटाला मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई जारी है तथा घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।



