प्राथमिक विद्यालय करला में झंडारोहण के दौरान झंडा जमीन पर गिरने दोबारा फेक देने का लगा आरोप
मंडरो/साहिबगंज। देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया जा रहा है। इसी बीच साहेबगंज जिले के मंडरो बीआरसी अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय करला से तिरंगे के सम्मान को लेकर एक गंभीर मामला सामने आने का दावा किया गया है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में झंडारोहण के दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा रस्सी को जोर से खींचे जाने के क्रम में तिरंगा झंडा नीचे जमीन पर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद झंडे को उठाकर दोबारा फेंक दिया गया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और तिरंगे के सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे में यदि विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस प्रकार की घटना हुई है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।
वहीं इस मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य से
जानकारी लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया जिस कारण से उनका पक्ष नहीं रखा गया।



