• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी की अपील, ‘बिना देरी छात्रों से बात करे सरकार’

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर बाबूलाल मरांडी की अपील, ‘बिना देरी छात्रों से बात करे सरकार’

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/16 at 8:07 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से तत्काल बातचीत कर उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की है. छात्र 23 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं और 20 अगस्त को CM आवास घेराव की घोषणा की है.

JPSC-JSSC Protest: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को राज्य सरकार से प्रदर्शन कर रहे JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से बातचीत करने और उनकी मांगों का समाधान करने की अपील की. न्यूज एजेंसी ANI के एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकार को अपने रुख पर अड़े नहीं रहना चाहिए और छात्रों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए. सरकार को बिना किसी देरी के छात्रों से बातचीत करनी चाहिए. बाबूलाल मरांडी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब JPSC-JSSC अभ्यर्थी रांची में पिछले 23 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं.

Contents
प्रदर्शन में शामिल BJP विधायक नवीन जायसवाल ने कहा20 अगस्त को CM आवास घेराव की घोषणासरकार से मांगों पर फैसला लेने की अपील

प्रदर्शन में शामिल BJP विधायक नवीन जायसवाल ने कहा

प्रदर्शन में शामिल BJP विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र और युवा पिछले 22 दिनों से बेहद संयमित तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का उदाहरण पेश किया है. नवीन जायसवाल जायसवाल ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि मजबूरी में छात्रों को आंदोलन तेज करने की घोषणा करनी पड़ी है. उन्होंने दावा किया कि छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने और पुतला दहन की घोषणा की है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सत्ता में बने रहने की चिंता है, छात्रों की नहीं.

20 अगस्त को CM आवास घेराव की घोषणा

प्रदर्शनकारियों ने 20 अगस्त को रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने और उनके इस्तीफे की मांग करने की घोषणा की है. वहीं, भूख हड़ताल के 13वें दिन प्रदर्शनकारी छात्र प्रेम नायक ने कहा कि आंदोलन का आज 23वां दिन है और सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही और कहा कि उन्हें बुखार है. प्रेम नायक के मुताबिक, इलाज के लिए उन्हें ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल ले जाया गया है और उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं दी जा रही है. प्रेम नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर छात्रों के बीच चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय में घेराव के बजाय ‘जेल भरो आंदोलन’ बेहतर विकल्प हो सकता है. स्कूल-कॉलेज बंद कराने का विकल्प भी उन्होंने सामने रखा.

सरकार से मांगों पर फैसला लेने की अपील

छात्र नेता रविंद्र पासवान ने भी सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों की बातों में आने के बजाय छात्रों की समस्याओं पर ध्यान दें. छात्र नेताओं की प्रमुख मांगों में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं पर कार्रवाई और पूरे मामले की CBI जांच शामिल है.यह प्रदर्शन ऐसे समय जारी है, जब छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. महतो ने आरोप लगाया था कि स्वतंत्रता दिवस पर रांची में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने से पुलिस ने उन्हें रोका और छात्रों के साथ मारपीट की.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article अटल बिहारी वाजपेयी से झारखंड का क्या है रिश्ता? 8वीं पुण्यतिथि पर जानिए कैसे अलग राज्य का सपना हुआ साकार
Next Article झारखंड का यह गांव नशे को इस तरह दे रहा मात, तिलकागढ़ की कहानी हर किसी के लिए सीख
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड का यह गांव नशे को इस तरह दे रहा मात, तिलकागढ़ की कहानी हर किसी के लिए सीख
August 16, 2026
अटल बिहारी वाजपेयी से झारखंड का क्या है रिश्ता? 8वीं पुण्यतिथि पर जानिए कैसे अलग राज्य का सपना हुआ साकार
August 16, 2026
पटना: उफनती गंगा में लहराया तिरंगा, रबर नावों से निकले एसएसबी जवान;अनोखे अंदाज में मना स्वतंत्रता दिवस
August 15, 2026
कौन हैं सय्यद अमजद हुसैन? एक किताब ने बदली पहचान, बिहार के इस युवा लेखक की देश में चर्चा
August 15, 2026

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड का यह गांव नशे को इस तरह दे रहा मात, तिलकागढ़ की कहानी हर किसी के लिए सीख

By AMRIT RAJ
झारखंड

अटल बिहारी वाजपेयी से झारखंड का क्या है रिश्ता? 8वीं पुण्यतिथि पर जानिए कैसे अलग राज्य का सपना हुआ साकार

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

Sahibganj: तीज महोत्सव में सजा मारवाड़ी समाज, पारंपरिक गीत-संगीत पर झूमीं महिलाएं

By AMRIT RAJ
झारखंड

बाबा मंदिर के इन कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान, जानिए किस योगदान ने दिलाई खास पहचान

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?