विकास योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की प्रखंड स्तर पर हुई समीक्षा
बोरियो। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रमुख शांति बास्की की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, शिक्षा, पेयजल, बिजली सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी जोसेफ टुडू, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।




