• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • बिहार
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सलस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सलस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 7:45 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

स्वतंत्रता दिवस 2026 के भव्य समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं. मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सभी औपचारिकताओं का अनुकरण किया गया. सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे.

Independence Day 2026 Celebrations: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में आयोजित रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का सटीक अनुकरण किया गया. बता दें, मोरहाबादी में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वजारोहण करेंगे.

Contents
दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंगआगंतुकों की होगी सघन जांच, ड्रोन पर रहेगी रोक14 प्लाटून और तीन बैंड पार्टियां लेंगी हिस्साराघवेन्द्र शर्मा होंगे फर्स्ट इन कमांड

रिहर्सल के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान से संबंधित निर्देशों का अनुपालन किया गया. जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली. इस दौरान वरीय पदाधिकारियों ने सभी प्लाटून को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

राजकीय समारोह के सुरक्षित और सुचारू संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई. जिसमें डीसी मंजूनाथ भजंत्री, SSP राकेश रंजन, ट्रैफिक SP राकेश सिंह और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय ने संयुक्त रुप से मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी. और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचें और सौंपे गए कार्यों और दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

मौके पर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी अधिकारियों से अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखने और मुख्य अतिथियों के आगमन और प्रस्थान की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने को कहा.

आगंतुकों की होगी सघन जांच, ड्रोन पर रहेगी रोक

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने समारोह की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए सभी आगंतुकों की सघन जांच करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी अवांछित व्यक्ति आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न कर सकें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर निजी ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर पूरी तरह रोक रहेगी. केवल संबंधित विभाग द्वारा ही ड्रोन के माध्यम से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करायी जा सकेगी.

14 प्लाटून और तीन बैंड पार्टियां लेंगी हिस्सा

मोरहाबादी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-1, जैप-2, जैप-10, रांची जिला पुलिस, झारखंड गृहरक्षा वाहिनी और एनसीसी के प्लाटून शामिल होंगे.

सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप-2 और रांची जिला पुलिस के पुरुष और महिला प्लाटून के अलावा जैप-1, जैप-10 और झारखंड गृहरक्षा वाहिनी की प्लाटून एवं बैंड पार्टियां भी परेड में शामिल होंगी. इसके अलावा एनसीसी गर्ल्स और बॉयज की एक-एक प्लाटून भी समारोह में हिस्सा लेगी.

राघवेन्द्र शर्मा होंगे फर्स्ट इन कमांड

स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में फर्स्ट इन कमांड के रूप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा होंगे. वे वर्तमान में रामगढ़ जिले में पदस्थापित हैं. सेकेण्ड इन कमांड की जिम्मेदारी परिचारी प्रवर द्वितीय अनिश मोमिन कुजूर संभालेंगे

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: मनसा पूजा की तैयारी पूरी,16 अगस्त को नहाय खाय 
Next Article झारखंड महिला महासर्वे 2026 : करियर, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई तस्वीर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुल्तानगंज स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, अफरा-तफरी के बीच टला बड़ा हादसा
August 13, 2026
तपती धूप और उमस पर भारी पड़ी आस्था, डेढ़ लाख से अधिक कांवरिया देवघर रवाना
August 13, 2026
आस्था की कठिन साधना, विश्व कल्याण के लिए दंडवत यात्रा कर बाबा धाम जा रहे अररिया के तीन श्रद्धालु
August 13, 2026
झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंड

झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला

By AMRIT RAJ
झारखंड

हजारीबाग में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए जनहित याचिका पर सुनवाई, पुराने बस स्टैंड को शहर से बाहर शिफ्ट का आदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में सीटें बढ़ाने की हुई मांग, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

By AMRIT RAJ
झारखंड

1300 छात्रों ने दी परीक्षा, एक भी नहीं हुआ फेल…संताली शिक्षा बोर्ड का शानदार रिजल्ट

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?