बोरियो: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी पांगड़ो में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शनिचर मुंडा ने की। बैठक में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने सर्वसम्मति से श्रीमती रंजू देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना। वहीं श्रीमती सुमन कुमारी को उपाध्यक्ष तथा फिरदौस खातून को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।




