बोरियो। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत थाना प्रभारी रोहित कुमार ने तीन टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की। इस दौरान मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक भोजन करने और चिकित्सकों के निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केवल नियमित दवा ही नहीं, बल्कि मरीजों को पर्याप्त पोषण और सामाजिक सहयोग मिलना भी जरूरी है।




