धनबासा मैदान में मैत्रीपूर्ण मुकाबला, जेम्स किस्कु बने मैन ऑफ द मैच
मंडरो/साहिबगंज। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को मंडरो प्रखंड के धनबासा फुटबॉल मैदान में नमामि गंगे की ओर से प्रशासन और आम जनता के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। मुकाबले में आम जनता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन की टीम को दो गोल से हराकर जीत दर्ज की।
मैच का उद्घाटन बीडीओ मंडरो, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी साहिबगंज एवं चर्चित फुटबॉलर अशोक साहिनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर किया। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मैदान में मौजूद रहे।आम जनता की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाले जेम्स किस्कु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद बीडीओ ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।आयोजकों ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का बेहतर माध्यम है। आयोजन के जरिए युवाओं को खेल से जोड़ने के साथ नदी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।




