बरहरवा/साहिबगंज। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला, बरहरवा में शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता वार्ड सदस्य अमित कुमार भारती ने की, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में प्लस टू उच्च विद्यालय बरहरवा के शिक्षक बिनोद यादव उपस्थित रहे।
आमसभा में सर्वसम्मति से खुसबू कुमारी को अध्यक्ष एवं लाडली खातून को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं सदस्य के रूप में भानुमति देवी, पिंकी देवी, साजिदा खातून, जाहनारा बीबी, मीणा देवी, हुस्नारा खातून, मो. जाबी, निताय सरकार, काजल देवी एवं प्रियंका देवी का चयन किया गया।बैठक में वार्ड सदस्य अमित कुमार भारती को समिति का सदस्य रखने तथा प्रधानाध्यापक कुमारी ज्योति संत को सदस्य संयोजिका बनाए रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। आमसभा में विद्यालय के दर्जनों महिला-पुरुष अभिभावक उपस्थित रहे।




