बरहेट/साहिबगंज। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय बरहेट में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के प्रणेता रहे स्वर्गीय निर्मल महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण तथा शोषित, पीड़ित एवं गरीबों के हक-अधिकार की लड़ाई में निर्मल महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनका असमय निधन संगठन और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के ऊर्जावान स्तंभ थे और उन्होंने हमेशा वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।मौके पर जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बल्लू सोरेन, समदा सोरेन, रिजाउल अंसारी, भोला हांसदा, विनय सोरेन, चुन्नू मरांडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




