मेनकाइंड के विशेष डेंटल सीएमई में आधुनिक तकनीक, मरीजों की सुविधा और थर्मोकाइंड एडवांस पर हुई चर्चा
साहिबगंज। शहर के सूर्या प्लाजा होटल में मेनकाइंड फार्मा द्वारा आयोजित विशेष डेंटल सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) कार्यक्रम में पहली बार साहिबगंज के दंत चिकित्सक एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में आधुनिक दंत चिकित्सा, नई तकनीकों और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की मेजबानी शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अमित चंद्रा ने की। वहीं डॉ. दीपक कुमार एवं डॉ. शिखा चंद्रा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में धनबाद से आए डॉ. अब्दुल वासन सहित जिले के कई प्रतिष्ठित दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।सीएमई के दौरान दांतों की संवेदनशीलता, पायरिया, मसूड़ों से खून आना, दांतों में सड़न और अन्य मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार पर चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने कहा कि आज भी कई मरीज बेहतर इलाज के लिए रांची, भागलपुर और कोलकाता जाते हैं, जबकि अब साहिबगंज में ही रूट कैनाल, डेंटल इम्प्लांट, कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री, ब्रेसेस तथा जटिल दंत रोगों का उपचार उपलब्ध है।





