पाकुड़: भारतीय प्रशासनिक सेवा 2016 बैच की अधिकारी श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मंगलवार को पाकुड़ जिले की 33वीं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिले के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने, प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।




