साहिबगंज को मिला नया डीसी, हेमंत सती हजारीबाग भेजे गए
रांची/संवाददाता: झारखंड सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन का आदेश जारी किया है। कार्मिक विभाग की अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को जिलों में उपायुक्त (डीसी) के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कई जिलों के डीसी का स्थानांतरण किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा, राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम, संदीप कुमार को लातेहार, उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा और अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं मेघा भारद्वाज को पाकुड़ तथा लोकेश मिश्रा को गोड्डा का डीसी नियुक्त किया गया है।

साहिबगंज में नई तैनाती, पुराने डीसी का तबादला
गोड्डा के डीडीसी दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का नया उपायुक्त (डीसी) बनाया गया है। वहीं साहिबगंज के वर्तमान उपायुक्त हेमंत सती को स्थानांतरित कर हजारीबाग का डीसी नियुक्त किया गया है।अन्य जिलों में भी व्यापक बदलावदिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी, आलोक कुमार को जामताड़ा, शशि प्रकाश सिंह को देवघर, मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम, ऋतुराज को रामगढ़ और रवि आनंद को चतरा का उपायुक्त बनाया गया है।
साथ ही गुमला के डीडीसी दिलेश्वर महतो को गुमला का डीसी नियुक्त किया गया है। कुछ अधिकारियों को कार्मिक विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।








