बरहरवा/साहेबगंज :- दुमका एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बरहरवा प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में एसीबी टीम ने आरोपी अधिकारी को मौके से ही दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, एसीबी को घूसखोरी की शिकायत मिली थी, जिसके सत्यापन के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। जैसे ही नंदन कुमार ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और अपने साथ दुमका ले गई, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रांची में मुख्यमंत्री द्वारा सैकड़ों की संख्या में आपूर्ति पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया था, जिसमें नंदन कुमार की भी पोस्टिंग हुई थी। ताजा कार्रवाई के बाद इतनी जल्दी इस तरह का मामला सामने आना चर्चा का विषय बन गया




