उधवा। क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजमहल सांसद विजय कुमार हांसदा से उनके बरहरवा स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सांसद श्री हांसदा ने कार्यकर्ताओं का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं शुभेच्छाओं के साथ सांसद को क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि क्रिसमस पर्व प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। मौके पर झामुमो युवा जिला सचिव सह विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, राजमहल प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान, नगर अध्यक्ष मो. आजाद, उधवा प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बाबू दा, प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, दुर्गा मंडल, स्मित चौरसिया, काजू मल्लिक, अब्दुल कादिर, इब्राहिम शेख, हारूण शेख, हबीबुर शेख, गुलाब शेख, अशोक चिरानियां, विजय यादव, एहसान, राजीव बर्मन, मदन, किन्नू सोरेन, जियाउल शेख, मो. पिंटू सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दीं।




