साहिबगंज: सदर प्रखंड क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा निवासी दिव्यांग कारू सिंहा को लंबे समय से हो रही आवागमन की समस्या को देखते हुए सदर अंचल प्रशासन की ओर से ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। आर्थिक तंगी और शारीरिक अक्षमता के कारण कारू सिंहा कहीं भी आने-जाने में असमर्थ थे। उनकी स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव ने सदर अंचल को तुरंत आवश्यक कार्रवाई का पहल किया। और गुरुवार को प्रशासनिक टीम ने प्रखंड कार्यालय बुलाकर ट्राईसाइकिल का वितरण किया। ट्राईसाइकिल मिलने पर कारू सिंहा ने जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव के प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके जीवन को काफी आसान बनाएगी। वितरण के दौरान अंचल अधिकारी बासुकीनाथ टुडू समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: ट्रायसाइकिल का वितरण करते जीप उपाध्यक्ष, अंचलाधिकारी समेत अन्य
जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद, गरीब और दिव्यांग व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




