उधवा (अटल भारत ) : राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी प्राणपुर पंचायत के भगत टोला गांव के एक प्रवासी मजदूर की मुंबई में अचानक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार सैदुल शेख (30) नामक यह युवक लगभग आठ महीने पहले मजदूरी के लिए मुंबई गया था। वह मुंबई के मुलुंड इलाके में रहकर फल बेचने का काम करता था। मंगलवार को जब वह फल खरीदने गया, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके साथी उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया। खबर सुनते ही परिवार में मातम पसर गया।मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे को छोड़ दुनिया से चल बसा। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक का शव हवाई मार्ग से कोलकाता लाया जाएगा, और फिर वहाँ से एंबुलेंस के जरिए उसके पैतृक गांव भगत टोला पहुँचेगा।