“भोलेनाथ की कृपा से साहिबगंज और प्रदेश को मिले नई ऊर्जा, नई दिशा”
साहिबगंज: श्रावण मास की पावन शुरुआत पर हिंदू धर्म रक्षा मंच के प्रदेश महासचिव बजरंगी महतो ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने आशा जताई कि देवों के देव महादेव सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और साहिबगंज जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।
बजरंगी महतो ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। इस पूरे मास में भक्तजन व्रत रखते हैं, शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं, ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ शिव भक्ति में लीन रहते हैं।
उन्होंने कहा कि यह महीना भक्ति, आत्मिक शुद्धता और साधना का प्रतीक है। शिव भक्तों के लिए यह समय आत्मचिंतन और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष अवसर प्रदान करता है।
बजरंगी महतो ने शिवभक्तों से अपील की कि वे श्रावण मास में श्रद्धा और अनुशासन के साथ शिव पूजा करें और समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लें।

सभी के लिए प्रार्थना:
बजरंगी महतो ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन की कामना की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया कि वे इस पावन मास को संस्कार, सेवा और शिव भक्ति के पथ पर चलकर सार्थक बनाएं।