उधवा: राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा का 53वां जन्मदिन गुरुवार को उधवा स्थित झामुमो कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया।कार्यकर्ताओं ने विधायक एमटी राजा की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से एक केक काटा और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियाँ साझा कीं। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अयूब अली उर्फ बबुआ ने कहा कि आज राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा जी का 53वां जन्मदिन मनाना हम सभी के लिए एक गर्व का क्षण है। विधायक जी ने अपने अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच से इस क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करने में अग्रसर है। प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल ने बताया कि वे केवल एक जन-प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि हमारे सुख-दुख के साथी हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि वे स्वस्थ और दीर्घायु हों, ताकि उनके कुशल नेतृत्व में यह क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य अखलाकुर रहमान, झामुमो प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, काजू मल्लिक, कीनू सोरेन, जैनुल आबेदीन शेख, हफीजुर रहमान, बादल आलम, चंद्रय सोरेन, बबलू सोरेन,इब्राहिम शेख आदि थे।