उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर गांव में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार राधानगर गांव निवासी गुलाब मंडल के घर में मंगलवार करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। जिससे एक घर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार परिवार के सभी सदस्य खेत में काम करने सुबह चले गए थे। वहीं अचानक घर में आग लग गई। घटना में घर पर रखे अनाज, बिछावन, कपड़ा, जेवरात, कागजात व नगद 60 हजार रुपए सहित अन्य समान जलकर राख हो गया। हालांकि आग कैसे लगी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है।आशंका जताई जा रही है कि संभवत आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पीड़ित गरीब परिवार से हैं, तथा मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाता है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद देने की मांग किया है।