उधवा/साहिबगंज : उधवा में एक सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया है, जिसके लिए बुधवार को एक कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन उत्तरी सरफराजगंज पंचायत अंतर्गत फुदकीपुर शांति क्लोनी दुर्गा मंदिर परिसर में किया गया है। कलश यात्रा का शुभारंभ झामुमो के प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, उत्तम साहा, सुबेश मंडल, कृष्णा साहा, और मदन मंडल ने फीता काटकर किया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर से बोतलुटोला नदी घाट तक गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। इस दौरान झामुमो प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल ने बताया कि यह सात दिवसीय भगावत कथा और भक्ति यज्ञ कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें लोगों को आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन के लिए लोगों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और कलश यात्रा में शामिल हुए। इस कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कन्याएं शामिल हुईं।कथावाचिका वृंदावन से आई उष्मा किशोरी द्वारा प्रवचन किया जाएगा। इस आयोजन में हीरामन पासवान, कृष्णा साहा, सुवेश मंडल सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।