Monday, May 20, 2024

आमजनों से शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील

उधवा। होली पर्व में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। बीडीओ सह सीओ विशाल पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च थाना मुख्यालय से होते हुए विभिन्न जगहों तक निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की गई। इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने कहा की होली पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। यदि विधि व्यवस्था भंग की जाती हो तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू किया गया है। सरकार के गाइडलाइन के तहत पर्व को संपन्न करें। पर्व में किसी को जबरन अबीर गुलाल न लगाए ताकि किसी व्यक्ति को ठेस पहुंच सके। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर व आपत्तिजनक कॉमेंट व पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है। मौके पर थाना पुलिस बल मौजूद थे।

आप की राय

राष्ट्रियपति द्रोपदी मुर्मू को नवनिर्मित संसद भवन में आमंत्रित नहीं करना, सही या गलत ?

Our Visitor

027079
Latest news
Related news