• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > कई डॉक्टरों ने दी थी Uterus निकालने की सलाह, डॉ. अपेक्षा साहू ने जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान

कई डॉक्टरों ने दी थी Uterus निकालने की सलाह, डॉ. अपेक्षा साहू ने जटिल ऑपरेशन कर बचायी महिला की जान

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/25 at 1:15 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

गर्भावस्था में सिजेरियन स्कार एक्टोपिक प्रेगनेंसी और प्लेसेंटा एक्रीटा की जटिलता को डॉ. अपेक्षा साहू ने सफलतापूर्वक संभाला. गर्भाशय निकालने की नौबत आने से महिला को बचाया गया.

रांची. गर्भावस्था के एक बेहद जटिल मामले में डॉ. अपेक्षा साहू ने महिला का गर्भाशय निकालने की नौबत आने से बचा लिया. 32 वर्षीय महिला के गर्भ में पुराने सिजेरियन ऑपरेशन के निशान पर गर्भ विकसित हो गया था. साथ ही प्लेसेंटा के गर्भाशय की दीवार से असामान्य रूप से चिपके होने (प्लेसेंटा एक्रीटा) की गंभीर जटिलता भी थी. स्थिति इतनी संवेदनशील थी कि गर्भाशय की मांसपेशियों की बची हुई दीवार की मोटाई महज 3 मिलीमीटर थी. कई चिकित्सकों ने महिला को गर्भाशय निकलवाने (हिस्टेरेक्टॉमी) की सलाह दी थी. लेकिन डॉ. अपेक्षा साहू ने जटिल प्रक्रिया के जरिये गर्भाशय को सुरक्षित रखने में सफलता हासिल की.

Contents
दो सिजेरियन के बाद सामने आयी गंभीर जटिलताअत्यधिक रक्तस्राव का था खतराअल्ट्रासाउंड की मदद से की गयी प्रक्रिया

दो सिजेरियन के बाद सामने आयी गंभीर जटिलता

महिला करीब आठ सप्ताह की गर्भावस्था में दूसरी राय लेने डॉ. अपेक्षा साहू के पास पहुंची थी. महिला की पहले दो बार सिजेरियन डिलीवरी हो चुकी थी. जांच में पता चला कि इस बार गर्भ पुराने सिजेरियन ऑपरेशन के निशान (सीजेरियन स्कार निच) में विकसित हो रहा था. इसके साथ ही प्लेसेंटा के गर्भाशय की दीवार में असामान्य रूप से चिपके होने की आशंका भी सामने आयी. चिकित्सकीय भाषा में इसे सीजेरियन स्कार एक्टोपिक प्रेग्नेंसी के साथ प्लेसेंटा एक्रीटा स्पेक्ट्रम की जटिलता कहा जाता है.

अत्यधिक रक्तस्राव का था खतरा

इस तरह की स्थिति में अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चिकित्सकीय जटिलताओं का खतरा रहता है. कई मामलों में मरीज की जान बचाने के लिए गर्भाशय निकालने तक की नौबत आ सकती है. इस महिला के मामले में गर्भाशय की मांसपेशियों की बची हुई दीवार महज तीन मिलीमीटर थी. ऐसे में उपचार का फैसला बेहद चुनौतीपूर्ण था.

अल्ट्रासाउंड की मदद से की गयी प्रक्रिया

मामले की विस्तृत जांच और जोखिमों का आकलन करने के बाद डॉ. अपेक्षा साहू ने गर्भाशय को सुरक्षित रखने की योजना बनायी. उन्होंने स्वयं अल्ट्रासाउंड गाइडेड सक्शन इवैक्यूएशन की प्रक्रिया की. यह प्रक्रिया बिना किसी तत्काल जटिलता के सफलतापूर्वक पूरी हुई. इस तरह महिला का गर्भाशय निकालने की जरूरत नहीं पड़ी.

डॉ. अपेक्षा साहू ने बताया कि सीजेरियन स्कार एक्टोपिक प्रेग्नेंसी और प्लेसेंटा एक्रीटा का एक साथ होना बेहद जोखिमपूर्ण स्थिति है. ऐसे मामलों में प्रत्येक मरीज की स्थिति का अलग-अलग आकलन करना जरूरी है. उचित परिस्थितियों में गर्भाशय संरक्षण का विकल्प अपनाया जा सकता है, लेकिन मरीज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है.

रांची में सामने आया यह मामला जटिल स्त्री एवं प्रसूति रोगों के प्रबंधन में गर्भाशय संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मानिकचक में तृणमूल को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानिकचक में तृणमूल को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
November 25, 2026
मंगलहाट के तीन गांव 60 घंटे से अंधेरे में, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पेयजल संकट गहराया
November 25, 2026
साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी
November 25, 2026
साहिबगंज में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, हर 15 दिन में होगी विभागीय कार्यों की समीक्षा
November 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

मानिकचक में तृणमूल को बड़ा झटका, 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

मंगलहाट के तीन गांव 60 घंटे से अंधेरे में, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पेयजल संकट गहराया

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, हर सप्ताह दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, हर 15 दिन में होगी विभागीय कार्यों की समीक्षा

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?