साहिबगंज में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त. अब हर हफ्ते दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी और ड्रोन से निगरानी. अवैध बालू, क्रशर व मिट्टी कटाव पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश.
साहिबगंज. समाहरणालय सभागार में डीसी सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह और वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग उपस्थित थे. जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध भंडारण एवं परिवहन पर रोक लगाने और वैध खनन गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गयी. इस दौरान डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
सप्ताह में दो खनन क्षेत्रों की होगी मापी
डीसी ने जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सप्ताह में कम से कम दो खनन क्षेत्रों की प्रशासनिक मापी कराना सुनिश्चित करें. जिले में संचालित सभी चेकनाकों का नियमित और औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया. चेकनाकों पर संधारित पंजियों, सीसीटीवी कैमरों, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, वाहनों की संख्या, खनिजों के प्रकार तथा वाहनों के कागजात एवं चालानों की जांच करने का निर्देश दिया गया. जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया.
चेकनाकों पर सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी
डीसी ने चेकनाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित मरम्मती कराने और उन्हें चालू अवस्था में रखने का निर्देश दिया. अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने अनुमंडल में एक-एक ड्रोन और ऑपरेटर प्रतिनियुक्त करने को कहा गया. ड्रोन के माध्यम से खनन क्षेत्रों का निरीक्षण करते समय वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करायी जायेगी.
अवैध बालू खनन और परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश
बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए डीसी ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. सभी बालू घाटों का नियमित निरीक्षण करने, अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया.
अवैध क्रशर और मिट्टी कटाव पर भी रहेगी नजर
बैठक में अवैध क्रशर, चिमनी, मिट्टी कटाव और बालू से संबंधित मामलों में नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. संबंधित पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया. अवैध खनन पट्टा क्षेत्रों में निर्धारित सीमा से अधिक खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा नियमानुसार ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया गया. डीसी ने अवैध मिट्टी कटाव की आशंका वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया.
पुलिस और प्रशासन को आपसी समन्वय का निर्देश
डीसी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, थाना प्रभारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए अवैध खनन पर नियंत्रण स्थापित करने और नियमित निरीक्षण एवं कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी और सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.