• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Ranchi Weather: दिन में धूप, सुबह कोहरा और रात में ठंड, 28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/24 at 12:57 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. सुबह कोहरा छाने की संभावना है.

Ranchi Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले तीन दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 27 नवंबर तक रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है. इस दौरान सुबह हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छायी रह सकती है, जबकि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है.

Contents
11 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमानसुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमानबारिश की संभावना नहीं, मौसम विभाग ने जारी नहीं की चेतावनी

मौसम केंद्र रांची की 24 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक था. पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में बारिश नहीं हुई. वहीं, अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम दर्ज किया गया.

11 डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम तापमान

IMD के रांची केंद्र ने अगले पांच दिनों के लिए तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार, 24 नवंबर को रांची का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है. 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री, 26 नवंबर को 12 डिग्री और 27 नवंबर को 11 डिग्री तक पहुंच सकता है. 28 नवंबर को भी न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है.

इस दौरान अधिकतम तापमान में बहुत बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. यह 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह और देर शाम ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

सुबह कोहरा, दिन में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 नवंबर की सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाने और बाद में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. 26 और 27 नवंबर को भी सुबह धुंध या कोहरे की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.

बारिश की संभावना नहीं, मौसम विभाग ने जारी नहीं की चेतावनी

IMD के राज्यस्तरीय पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 से 28 नवंबर तक झारखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि के लिए राज्य में कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गयी, लेकिन रांची में बारिश नहीं हुई. मौसम में इस बदलाव के साथ राजधानी में सुबह और रात की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने के आसार हैं. हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी
Next Article रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पतरातू में प्रशासनिक निर्देश बेअसर? दिन में भी भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम
November 24, 2026
रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा
November 24, 2026
20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी
November 24, 2026
कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उमड़ा आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी
November 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

पतरातू में प्रशासनिक निर्देश बेअसर? दिन में भी भारी वाहनों की आवाजाही से लग रहा जाम

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

रांची-रामगढ़ हाईवे पर हादसा, एक युवक मेदांता में जिंदगी और मौत से जूझ रहा

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

20 दिनों से बंद पड़ा है 4 करोड़ की लागत से बना फूलो-झानो डिजिटल ज्ञान केंद्र, छात्रों को हो रही परेशानी

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

कार्तिक पूर्णिमा पर राजमहल में उमड़ा आस्था का सैलाब: उत्तरवाहिनी गंगा में हजारों भक्तों ने लगाई डुबकी

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?