साहिबगंज। शहर के कॉलेज रोड स्थित चैती दुर्गा के समीप रेड एंड टेलर – डांगी क्रिएशन शोरूम का भव्य उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर किया। मौके पर भाजपा नेता गणेश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर सिन्हा उर्फ बोधि सिन्हा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शोरूम के संचालक सोमनाथ शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान में शर्टिंग, ट्राउजर, कोट-पैंट, ब्लेजर समेत विभिन्न प्रकार के कपड़ों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध है। खास बात यह है कि यहां कपड़ों की खरीदारी के साथ विशेषज्ञ कारीगरों द्वारा ग्राहकों के नाप और पसंद के अनुसार सिलाई की सुविधा भी मिलेगी। इससे ग्राहकों को कपड़ा खरीदने और सिलाई कराने के लिए अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



