एमएसएमई मंत्रालय के प्रशिक्षकों ने सरकारी योजनाओं और उद्योग स्थापना की दी जानकारी
साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय के बीएड भवन में भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की धनबाद शाखा की ओर से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर प्रशिक्षक दीपक कुमार एवं मुकेश कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यम स्थापना से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
——————-
छोटे उद्योगों से आत्मनिर्भरता पर जोर
प्रशिक्षकों ने बताया कि मंत्रालय द्वारा छोटे उद्योगों, नए उद्यमों और पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से युवाओं को वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलता है। इससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार सृजन में भी योगदान दे सकते हैं।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह को शॉल एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं, आर्थिक सहायता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने की अपील की।
मौके पर डॉ. ध्रुव ज्योति कुमार सिंह, प्रो. कोमल कुमारी, डॉ. मोहम्मद हसनाईन, श्याम उरांव, सुनील कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने भी प्रशिक्षकों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं।
Displaying



