साहिबगंज स्टेशन पर 21 नवंबर को चार घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। पावर ब्लॉक के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सफर से पहले संशोधित समय की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।
साहिबगंज. साहिबगंज रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण कार्य को लेकर रेलवे 21 नवंबर को चार घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेने जा रहा है. यह ब्लॉक रात 12:10 बजे से सुबह 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा. इसके कारण रेलवे ने दो एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया है.
हावड़ा से खुलने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनें होंगी रीशेड्यूल
रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 20 नवंबर को हावड़ा से यात्रा शुरू करने वाली ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस को निर्धारित समय से दो घंटे रीशेड्यूल किया गया है.
वहीं, ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी.
यात्रा से पहले जरूर चेक कर लें ट्रेन का नया समय
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेनों के संशोधित प्रस्थान समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें. इससे यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए लिया जा रहा यह ब्लॉक रेलवे स्टेशन पर विकास कार्य को पूरा करने के उद्देश्य से निर्धारित किया गया है.



