बूटी के पूर्व सैनिक और समाजसेवी कलिंदर राम को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शोक व्यक्त किया.
मेसरा (रांची): बूटी निवासी पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी कलिंदर राम का सोमवार को निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को दीपाटोली छावनी के सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी. हरमू मुक्तिधाम में उनके बड़े पुत्र पवन कुमार ने मुखाग्नि दी.
सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई
कलिंदर राम के निधन के बाद दीपाटोली छावनी के सैनिकों ने उनके पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी. इसके बाद हरमू मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके बड़े पुत्र पवन कुमार ने मुखाग्नि दी.
कई गणमान्य लोगों ने जताया शोक
स्व. कलिंदर राम पूर्व पार्षद गायत्री देवी के ससुर थे. उनके निधन पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की कामना की.




