• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > देवघर विधायक और चास एसडीओ के अंगरक्षकों को साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल, पड़ोसी की गोली मारकर की थी हत्या|

देवघर विधायक और चास एसडीओ के अंगरक्षकों को साहिबगंज पुलिस ने भेजा जेल, पड़ोसी की गोली मारकर की थी हत्या|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/10 at 11:22 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

Sahibganj Murder: पुलिस ने दीपावली की रात कैटरिंग संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में बोकारो एसडीओ और देवघर विधायक के दो अंगरक्षकों को गिरफ्तार किया है।

साहिबगंज। झारखंड के बोकारो जिले के चास अनुमंडल के एसडीओ प्रांजल ढाढा के अंगरक्षक पवन कुमार और देवघर के विधायक सुरेश पासवान के अंगरक्षक रूपक कुमार पासवान को साहिबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर दीपावली की रात साहिबगंज के पूर्वी फाटक इलाके में कैटरिंग संचालक मुन्ना साह (45) की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। 

दीपावली की रात मुन्ना पूजा-पाठ के बाद घर से बाहर निकला था। तभी आरोपितों ने उनके सिर में सामने से एक गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग उन्हें जिला सदर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। बाद में भागलपुर के मायागंज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

मौत की खबर मिलने पर परिवार में शोक छा गया। मुन्ना की पत्नी, मां, पिता, भाई और अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी पत्नी ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना कैटरिंग और हलवाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके चार बेटे हैं। इनमें से एक कोलकाता में पढ़ता है, जबकि तीन साहिबगंज में रहते हैं।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आपसी रंजिश में मुन्ना को गोली मारकर घायल किया गया था। उनके बेटे अंशु कुमार शाह के आवेदन पर मामला दर्ज कर छापेमारी की गई और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्तौल, 34 जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल बरामद किया है।

पूछताछ के बाद हत्या के आरोपित दोनों पुलिस जवानों को जेल भेज दिया गया है। सीनियर पदाधिकारी के आदेश के बाद विभागीय व उक्त जिला के पुलिस कप्तान को आगे की कार्रवाई को लेकर लिखा जाएगा

सूत्रों के अनुसार, मुन्ना और पवन पड़ोसी थे। करीब एक महीने पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया गया कि रविवार देर रात पवन और रूपक बाइक से पोखरिया काली स्थान रोड से जा रहे थे। वहां मुन्ना बैठे थे।

पवन बाइक से उतरकर उनसे विवाद करने लगा और पिस्तौल से गोली चला दी। रूपक ने बीच-बचाव की कोशिश की; गोली उसके हाथ को छूते हुए मुन्ना के सिर में लगी। झारखंड पुलिस जवान पवन बोकारो जिला के चास एसडीओ प्रांजल ढाढा और रूपक देवघर के विधायक सुरेश पासवान के अंगरक्षक के तौर पर तैनात थे।

दोनों दीपावली पर साहिबगंज स्थित अपने घर आए थे। सूत्रों का दावा है कि पवन बिना छुट्टी लिए सरकारी सेवा की पिस्तौल लेकर आया था और उसी से गोली चलाई।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Sahibganj: दिपावली की रात साहिबगंज में खूनी वारदात, कैटरिंग संचालक मुन्ना साह की गोली मारकर हत्या
Next Article छठ पर साहिबगंज से भागलपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब हाथियों के गांव में घुसते ही बजेगा हूटर, झारखंड में 75 कॉरिडोर होंगे मजबूत|
November 19, 2026
चक्रवात अकवन का रेल परिचालन पर असर, हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से होगी रवाना|
November 19, 2026
बिजली बिल बकायेदारों पर साहिबगंज में विभाग का शिकंजा, 13 कनेक्शन काटे और 14 लाख रुपये की वसूली की|
November 19, 2026
साहिबगंज के गौशाला मेला में कुश्ती के अखाड़े पर नेपाल-यूपी के पहलवानों का दबदबा|
November 19, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

अब हाथियों के गांव में घुसते ही बजेगा हूटर, झारखंड में 75 कॉरिडोर होंगे मजबूत|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

चक्रवात अकवन का रेल परिचालन पर असर, हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से होगी रवाना|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

बिजली बिल बकायेदारों पर साहिबगंज में विभाग का शिकंजा, 13 कनेक्शन काटे और 14 लाख रुपये की वसूली की|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज के गौशाला मेला में कुश्ती के अखाड़े पर नेपाल-यूपी के पहलवानों का दबदबा|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?