मांडर में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी भूषण लकड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.
मांडर. थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भूषण लकड़ा (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.
सोसइ मरियाटोली का रहनेवाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भूषण लकड़ा, पिता तेज कुमार लकड़ा, निवासी सोसइ मरियाटोली के रूप में हुई है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.



