• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में फिर सक्रिय हुए नक्सली, जिलों के एसपी को निगरानी बढ़ाने का निर्देश|

झारखंड में फिर सक्रिय हुए नक्सली, जिलों के एसपी को निगरानी बढ़ाने का निर्देश|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/05 at 12:06 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में माओवादी संगठनों के तीन सप्ताह के कार्यक्रम को लेकर पुलिस अलर्ट है. रेलवे, सरकारी कार्यालयों, सुरक्षा प्रतिष्ठानों और नक्सल प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किये गये हैं.


रांची: झारखंड में नक्सली एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं. प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से नवंबर महीने में लगातार तीन सप्ताह तक अलग-अलग कार्यक्रम मनाये जाने की सूचना के बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखंड की ओर से पांच नवंबर 2026 को जारी गोपनीय पत्र में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. इसमें रांची, जमशेदपुर और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षकों के अलावा झारखंड जगुआर और रेल पुलिस के अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है.

Contents
तीन चरणों में मनायेंगे कार्यक्रमविशेष सप्ताह में अप्रिय घटना की आशंकाकौन हो सकते हैं निशाने परएसओपी के पालन और सूचनाओं के सत्यापन पर जोरपुलिस को दिया जा सकता है चकमा

तीन चरणों में मनायेंगे कार्यक्रम

पुलिस मुख्यालय के पत्र के अनुसार, भाकपा माओवादी संगठन 8 से 15 नवंबर तक खूनी क्रांति सप्ताह मनाने की तैयारी में है. इसके बाद 16 से 22 नवंबर तक दमन विरोधी सप्ताह और 24 से 30 नवंबर तक शहीद सप्ताह मनाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक (एसआइबी) विशेष शाखा, झारखंड के चार नवंबर को भेजे गये पत्र के संदर्भ में यह निर्देश जारी किया गया है.

विशेष सप्ताह में अप्रिय घटना की आशंका

पत्र में कहा गया है कि माओवादी संगठन के लगातार आत्मसमर्पण, पुनर्वास और गिरफ्तारियों के कारण संगठन कमजोर हुआ है. इसके बावजूद इन विशेष सप्ताहों के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ऐसे में सभी जिलों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है.

कौन हो सकते हैं निशाने पर

पुलिस मुख्यालय ने आशंका जतायी है कि माओवादी संगठन सुरक्षा बलों के प्रतिष्ठानों के अलावा सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों को भी निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है. इनमें सरकारी कार्यालय, प्रखंड और अंचल कार्यालय, बैंक, वित्तीय संस्थान, वन विभाग के कार्यालय और अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठान शामिल हैं. इसके अलावा संचार सेवाओं से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा गया है.

पत्र में रेलवे परिसरों, सड़कों, पुल-पुलियों, हाट-बाजारों और सुरक्षा बलों से जुड़े प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. पुलिस प्रशासन को किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पहले से आवश्यक तैयारियां रखने को कहा गया है.

एसओपी के पालन और सूचनाओं के सत्यापन पर जोर

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) ने निर्देश दिया है कि तीनों सप्ताह के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों की नियमित ब्रीफिंग की जाये. सुरक्षा के लिए निर्धारित एसओपी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाये. माओवादियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाये और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाये जायें.

पुलिस को दिया जा सकता है चकमा

पत्र में पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि नक्सलियों ने छोटी-मोटी घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस बल को घटनास्थल पर बुलाने की कोशिश की है. इसलिए किसी भी घटना की सूचना मिलने पर पहले उसका गहन सत्यापन किया जाये. इसके बाद ही जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जाये. पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को आवश्यक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था संबंधी कदम उठाने का निर्देश दिया है, ताकि इन सप्ताहों के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज कॉलेज में 6 से 18 नवंबर तक अवकाश, कई विषयों की कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी|
Next Article इरफान अंसारी का ऐलान! AI खोलेगा दवाओं के संदिग्ध कारोबार की पोल, हर मेडिकल स्टोर पर रहेगी नजर|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची के मांडर में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पांच गिरफ्तार|
November 5, 2026
झारखंड के जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण पर आई नई पुस्तक, वन भवन में हुआ विमोचन|
November 5, 2026
हेसाग में संत चार्ल्स बोरोमियो का पर्व, आर्चबिशप बोले- अच्छे चरवाहे में प्रेम, त्याग और सेवा जरूरी|
November 5, 2026
मांडर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार|
November 5, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची के मांडर में घर के अंदर चल रही थी नकली शराब फैक्ट्री, पांच गिरफ्तार|

By Priyanka Kumari
Uncategorizedझारखंडरांची

झारखंड के जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण पर आई नई पुस्तक, वन भवन में हुआ विमोचन|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

हेसाग में संत चार्ल्स बोरोमियो का पर्व, आर्चबिशप बोले- अच्छे चरवाहे में प्रेम, त्याग और सेवा जरूरी|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

मांडर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 38 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?