साहिबगंज कॉलेज में 6 से 18 नवंबर तक विभिन्न पर्वों के कारण अवकाश रहेगा. इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान सहित कई विषयों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी.
साहिबगंज. साहिबगंज महाविद्यालय में धनतेरस, दीपावली, भगवान बिरसा मुंडा जयंती, राज्य स्थापना दिवस एवं छठ पूजा के अवसर पर छह नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी.
कई विषयों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी संचालित
प्राचार्य ने बताया कि अवकाश के दौरान इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगी.
संबंधित विभाग के शिक्षकों से संपर्क करें विद्यार्थी
प्राचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ी जानकारी और पढ़ाई के लिए संबंधित विभाग के शिक्षकों से संपर्क करने को कहा है.



