• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियरों को 2012 से मिलेगा प्रोन्नति का लाभ, हाईकोर्ट ने दिया आदेश|

जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियरों को 2012 से मिलेगा प्रोन्नति का लाभ, हाईकोर्ट ने दिया आदेश|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/04 at 10:50 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के तीन जूनियर इंजीनियरों को 2012 से प्रोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया है. विभाग के फैसले को कोर्ट ने निरस्त किया, जिससे उन्हें लाभ मिलेगा.

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग के तीन जूनियन इंजीनियरों (मैकेनिकल) को 2012 से प्रोन्नति का लाभ देने का आदेश दिया है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने विभाग के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसके माध्यम से तीनों इंजीनियरों को 20 नवंबर 2012 से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति देने का दावा खारिज कर दिया गया था. अदालत ने राज्य सरकार को तीनों याचिकाकर्ताओं को 20 नवंबर 2012 से सहायक अभियंता (मैकेनिकल) के पद पर प्रोन्नति देने और सभी परिणामी लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया है.

Contents
2018 में मिली थी प्रोन्नति, 2012 से लाभ की थी मांगपहली याचिका के बाद भी नहीं मिला था पूरा लाभतीन आधार पर विभाग ने खारिज किया था दावाएफआईआर और आरोप पत्र नहीं किया गया दायरकार्यपालक अभियंता के पद पर भी प्रोन्नति पर होगा विचार

2018 में मिली थी प्रोन्नति, 2012 से लाभ की थी मांग

मामले में रॉबिन अजय सिंह, पंकज कुमार और संदीप कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. तीनों की नियुक्ति 13 नवंबर 2007 को स्वीकृत एवं रिक्त पदों के विरुद्ध कनीय अभियंता (मैकेनिकल) के पद पर हुई थी. याचिकाकर्ताओं के पास एएमआइई की डिग्री थी. उनका कहना था कि सेवा में पांच वर्ष की निर्धारित कालावधि पूरी करने के बाद वे नवंबर 2012 से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के योग्य हो गये थे. इसके बावजूद विभाग ने उन्हें 20 नवंबर 2018 को प्रोन्नति दी.

पहली याचिका के बाद भी नहीं मिला था पूरा लाभ

प्रोन्नति में देरी को लेकर याचिकाकर्ताओं ने पहले भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. वर्ष 2014 में दायर याचिका पर 10 नवंबर 2016 को आदेश पारित हुआ था. इसके बाद उन्हें 20 नवंबर 2018 को सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति दी गयी. लेकिन, नवंबर 2012 से प्रोन्नति का लाभ नहीं मिलने पर उन्होंने फिर याचिका दायर की. इस पर 24 सितंबर 2025 को हाईकोर्ट ने विभागीय सचिव को अभिलेखों की जांच कर कारणयुक्त आदेश पारित करने और परिणामी लाभ देने का निर्देश दिया था.

तीन आधार पर विभाग ने खारिज किया था दावा

इसके बाद विभाग ने 19 जनवरी 2026 को उनका दावा खारिज कर दिया. विभाग ने इसके लिए सीबीआइ जांच लंबित होने, झारखंड इंजीनियरिंग सेवा नियुक्ति नियमावली 2016 और झारखंड सेवा संहिता के नियम 58 तथा झारखंड वित्त नियमावली के नियम 74 का हवाला दिया था. याचिकाकर्ताओं ने इस आदेश को चुनौती दी.

एफआईआर और आरोप पत्र नहीं किया गया दायर

याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने दलील दी कि नवंबर 2012 में उनके खिलाफ न तो प्राथमिकी दर्ज थी और न ही कोई आरोप पत्र दाखिल हुआ था. कोई विभागीय आरोप पत्र भी गठित नहीं किया गया था. सरकार के 20 नवंबर 2008 के संकल्प के अनुसार निलंबन, विभागीय कार्यवाही में आरोप गठित होने अथवा आपराधिक मामले में आरोप पत्र दाखिल होने की स्थिति में ही प्रोन्नति रोकी जा सकती है. अदालत ने इस दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि केवल प्रारंभिक सीबीआइ जांच लंबित होने के आधार पर प्रोन्नति रोकना उचित नहीं है. वर्ष 2016 की नियमावली भी नवंबर 2012 से लागू नहीं मानी जा सकती, क्योंकि इसे पूर्वव्यापी प्रभाव नहीं दिया गया था.

कार्यपालक अभियंता के पद पर भी प्रोन्नति पर होगा विचार

कोर्ट ने डॉ पारसनाथ प्रसाद बनाम बिहार राज्य समेत पूर्व के न्यायिक फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि नियोक्ता की गलती से हुई देरी को कर्मचारी के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. अदालत ने 19 जनवरी 2026 के विभागीय आदेश को रद्द करते हुए तीनों इंजीनियरों को नवंबर 2012 से सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति और सभी परिणामी लाभ देने का आदेश दिया. इसके अलावा, सहायक अभियंता के पद पर प्रोन्नति मिलने के बाद तीनों के कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के दावे पर भी निर्धारित कालावधि और लागू नियमों के अनुसार विचार करने का निर्देश दिया गया है. पूरी प्रक्रिया 12 सप्ताह में पूरी करनी होगी.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज महाविद्यालय में 75 पौधे लगाने का संकल्प
Next Article छठ पर मालदा टाउन से शकूरबस्ती के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, बरहरवा समेत कई स्टेशनों को मिलेगी सुविधा|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों और सेना में टकराव! जानें पूरा मामला|
November 4, 2026
चार बार डायलिसिस, 12 दिन वेंटिलेटर पर, RIMS के डॉक्टरों ने बचायी 9 साल की बच्ची की जान|
November 4, 2026
कबाड़ बन जाएंगी 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां, झारखंड सरकार करेगी नीलाम|
November 4, 2026
साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कटिहार से एक आरोपित गिरफ्तार|
November 4, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

रांची में सड़क निर्माण पर ग्रामीणों और सेना में टकराव! जानें पूरा मामला|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

चार बार डायलिसिस, 12 दिन वेंटिलेटर पर, RIMS के डॉक्टरों ने बचायी 9 साल की बच्ची की जान|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

कबाड़ बन जाएंगी 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां, झारखंड सरकार करेगी नीलाम|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में 15 लाख के जेवरात चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कटिहार से एक आरोपित गिरफ्तार|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?