दो स्वर्ण और छह कांस्य पदक पर जमाया कब्जा, ओवरऑल प्रतियोगिता में जिले को मिला तीसरा स्थान
साहिबगंज। खूंटी में 31 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर वुशु चैंपियनशिप में साहिबगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और छह कांस्य सहित कुल आठ पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ जिले को ओवरऑल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान मिला।
झारखंड वुशु संघ, रांची के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिला वुशु संघ, साहिबगंज के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय और सरताफ के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
पदक विजेताओं में रंजन घोष ने 80 किलोग्राम वर्ग और प्रियम घोष ने ताओलू स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मम्पी कुमारी ने 60 किलो, लुखी हेंब्रम ने 52 किलो, सुषमा कुमारी ने 48 किलो वर्ग तथा दीना मरांडी और सरताज आलम ने ताओलू स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार सहित जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



