ओरमांझी में पत्रकार के ऑफिस में रात को बमबाजी हुई. घटना CCTV में कैद हुई है, जिससे हमलावरों की तलाश तेज हो गई है.
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
पत्रकार मुकेश भारतीय के अनुसार, घटना के समय वह ओरमांजी स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे. परिसर में थार और स्कूटी भी खड़ी थी. बताया गया है कि पूरी घटना आवासीय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में सड़क पर एक कार और घटनास्थल से उठता धुआं दिखाई दे रहा है.
थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पत्रकार मुकेश भारतीय ने 2 नवंबर को ओरमांझी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, घटनास्थल का निरीक्षण कराने और फॉरेंसिक जांच कराने का अनुरोध किया है. इसके अलावा उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान करने, अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.



