बरहरवा में छठ महापर्व की तैयारी के लिए न्यू स्टार क्लब ने बैठक की. घाटों की सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर.
बरहरवा. आगामी छठ महापर्व के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के राजमहल रोड स्थित न्यू स्टार क्लब की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुमन कुमार ने की. इसमें क्लब के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए. बैठक में छठ पूजा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
घाटों की सफाई और रोशनी पर विशेष जोर
बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. उपस्थित लोगों ने आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता से छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय पर होगी व्यवस्था
क्लब के सदस्यों ने कहा कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएंगी. घाटों की स्वच्छता और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
बैठक में सैकड़ों लोग हुए शामिल
मौके पर क्लब के सचिव राजेश झा, वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य अमित भारती, ललन कुमार, रविशंकर रमानी, सूरज कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, नित्यानंद कुमार, श्याम कुमार गुप्ता, पुलेश रविदास, मोहम्मद फारूक शेख, बलराम सिंह, निताई सरकार, पंकज कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे. बैठक में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से छठ महापर्व को लेकर सामाजिक एकता, भाईचारे और सामूहिक सहयोग की भावना देखने को मिली.



