• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार की बेटी ने लिखी सफलता की नई कहानी, फ्रांस की कंपनी में मिला बड़ा मुकाम

बिहार की बेटी ने लिखी सफलता की नई कहानी, फ्रांस की कंपनी में मिला बड़ा मुकाम

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/30 at 1:38 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

दरभंगा के पिंडारूच गांव की निकीता रानी पुणे में एक फ्रांसीसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता से गांव और परिवार को गौरवान्वित करते हुए।

केवटी (दरभंगा)। गांव की गलियों से निकलकर बड़े सपने देखने वाली बेटियां जब सफलता की नई कहानी लिखती हैं तो उनकी उपलब्धि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है।

Contents
गांव के स्कूल से शुरू हुआ सफरजेईई मेन्स पास कर चंडीगढ़ में की पढ़ाईनौकरी के साथ यूपीएससी का लक्ष्यनिकीता से प्रेरित होकर इंजीनियर बनना चाहती हैं छात्राएं

दरभंगा जिले के पिंडारूच गांव की निकीता रानी ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। मध्यवर्गीय परिवार में पली-बढ़ीं निकीता आज पुणे में फ्रांस की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा गांव गौरवान्वित है। खास बात यह है कि नौकरी के साथ उनका सपना अभी अधूरा है। वह यूपीएससी की तैयारी कर देश की सेवा करना चाहती हैं।

गांव के स्कूल से शुरू हुआ सफर

निकीता रानी की प्रारंभिक शिक्षा पिंडारूच राजकीय मध्य विद्यालय और संस्कृति स्कूल में हुई। सीबीएसई से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने दरभंगा में रहकर आगे की पढ़ाई की। बचपन से ही मेधावी रहीं निकीता ने पढ़ाई के प्रति अपनी लगन बनाए रखी और इंजीनियरिंग में करियर बनाने का लक्ष्य तय किया।

जेईई मेन्स पास कर चंडीगढ़ में की पढ़ाई

निकीता ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से उनका चयन फ्रांस की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर हुआ। वर्तमान में वह पुणे में कार्यरत हैं।

नौकरी के साथ यूपीएससी का लक्ष्य

निकीता बताती हैं कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी के साथ वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही हैं। उनका लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा में सफल होकर देश की सेवा करना है। वह अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों के साथ इस लक्ष्य को पूरा करने में जुटी हैं।

निकीता से प्रेरित होकर इंजीनियर बनना चाहती हैं छात्राएं

निकीता बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) के पूर्व उपाध्यक्ष और ट्रेड यूनियन नेता स्व. रामानंद चौधरी की पौत्री तथा मैथिली फिल्म अभिनेता नवीन चौधरी की पुत्री हैं।

गांव की सातवीं कक्षा की छात्राएं शिवानी कुमारी और सोनाक्षी कुमारी ने बताया कि निकीता दीदी ने बचपन में उन्हें पढ़ाया था। उनसे प्रेरित होकर दोनों इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने का संकल्प ले चुकी हैं।

समाजसेवी रंजना चौधरी भी उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर रही हैं।मनीषा देवी और सीमा देवी ने कहा कि निकीता जैसी बेटी पर पूरे गांव को गर्व है। उनकी सफलता गांव की दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दे रही है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यालयों में चला विधिक जागरूकता अभियान, बच्चों को दी गई कानूनी जानकारी
Next Article बंगाल के मंत्री पहुंचे मुजफ्फरपुर, चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपा 50 लाख के चेक
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात
October 30, 2026
छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ
October 30, 2026
दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं
October 30, 2026
ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव आज, सुबह 8 बजे से होगा मतदान
October 30, 2026

You Might Also Like

बिहार

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात

By AMRIT RAJ
 छपराबिहार

छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ

By AMRIT RAJ
बिहारगया

दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं

By AMRIT RAJ
बिहार

बंगाल के मंत्री पहुंचे मुजफ्फरपुर, चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपा 50 लाख के चेक

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?