• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं, बेटी किताबों से बना रही थी अपना भविष्य; गोपालगंज की पारुल बनीं प्रोफेसर

मां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं, बेटी किताबों से बना रही थी अपना भविष्य; गोपालगंज की पारुल बनीं प्रोफेसर

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/30 at 10:47 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पारुल राय ने मां की गंभीर बीमारी और निधन के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने बिहार के राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर मां का सपना पूरा किया, जो संघर्ष और लगन की मिसाल है।

गोपालगंज। मां की गंभीर बीमारी, अस्पताल में उनकी देखभाल और फिर उनके निधन का गहरा सदमा। एक बेटी के लिए यह समय बेहद कठिन था, लेकिन पारुल राय ने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी। मां के सपने को पूरा करने के संकल्प के साथ उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। मां के निधन के बाद पिता और घर की जिम्मेदारी भी संभाली। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने बिहार सरकार के राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल कर लिया। 

Contents
इलाहाबाद व‍िश्‍वविद्यालय से स्‍नातक और पीजी अस्पताल में मां की सेवा के साथ जारी रखी पढ़ाईमां का सपना पूरा कर बनीं असिस्टेंट प्रोफेसरअनुशासन और मेहनत की मिसाल हैं पारुल

इलाहाबाद व‍िश्‍वविद्यालय से स्‍नातक और पीजी 

गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड स्थित ढेबवां गांव की रहने वाली पारुल ने इसी वर्ष 11 अगस्त को पंचदेवरी स्थित राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में योगदान दिया।

वह गांव के पोस्टमास्टर संजय कुमार राय और स्वर्गीय शशि राय की चार संतानों में दूसरे नंबर की बेटी हैं। पारुल ने वर्ष 2022 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई प्रथम श्रेणी में पूरी की।

इसके बाद वर्ष 2024 में इसी विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास विषय में परास्नातक की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा के साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गईं।

इसी दौरान नवंबर 2024 में उनकी मां शशि राय गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाया गया। मां की बीमारी की जानकारी मिलते ही पारुल भी दिल्ली पहुंच गईं और अस्पताल में रहकर उनकी देखभाल करने लगीं।

अस्पताल में मां की सेवा के साथ जारी रखी पढ़ाई

मां की बीमारी के कारण परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा था, लेकिन इस कठिन दौर में भी पारुल ने पढ़ाई नहीं छोड़ी। मां भी बेटी को उसके लक्ष्य से भटकने नहीं देना चाहती थीं।

उन्होंने पारुल से कहा कि उनका सपना है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाए और आगे चलकर दूसरे बच्चों के भविष्य निर्माण में भी योगदान दे।

मां की इस इच्छा को पारुल ने अपने जीवन का संकल्प बना लिया। अस्पताल में उनकी देखभाल करने के साथ पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी।

जुलाई 2025 में पारुल ने नेट की परीक्षा दी। परीक्षा अच्छी हुई थी, लेकिन परिणाम आने से पहले ही 11 अगस्त को मां का निधन हो गया।

इस घटना से वह पूरी तरह टूट गईं। घर में कोई अन्य महिला सदस्य नहीं होने के कारण उन्हें गांव लौटना पड़ा। यहां उन्होंने पढ़ाई के साथ पिता की देखभाल और घर की जिम्मेदारियां भी संभालीं।

मां का सपना पूरा कर बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर

पारुल ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। उन्होंने लगातार तीन नेट परीक्षाओं में सफलता हासिल की और जेआरएफ व पीएचडी की तैयारी भी जारी रखी।

इसी बीच बिहार सरकार की ओर से महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए। पारुल ने भी आवेदन किया और चयनित होकर पंचदेवरी स्थित राजकीय महाविद्यालय में योगदान दिया।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने मां से किया अपना वादा पूरा कर दिया। जिस सपने को मां ने बीमारी के दौरान बेटी की आंखों में देखा था, उसे पारुल ने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया।

अनुशासन और मेहनत की मिसाल हैं पारुल

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पारुल राय अनुशासनप्रिय हैं और अपने कार्य के प्रति गंभीर रहती हैं। कम समय में ही उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है।

उनका संघर्ष और सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, यह पारुल की जीवन यात्रा से सीखा जा सकता है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बेटी की शादी के बाद सरेंडर करेंगे अनंत सिंह, याचिकाकर्ता के वकीलों ने गिनाए 67 आपराधिक केस
Next Article कार्तिक मास के चौथे दिन मुक्तेश्वर धाम घाट पर उमड़ी श्रद्धालु महिलाओं की भीड़, गंगा स्नान कर की पूजा-अर्चना|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात
October 30, 2026
छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ
October 30, 2026
दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं
October 30, 2026
ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव आज, सुबह 8 बजे से होगा मतदान
October 30, 2026

You Might Also Like

बिहार

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात

By AMRIT RAJ
 छपराबिहार

छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ

By AMRIT RAJ
बिहारगया

दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं

By AMRIT RAJ
बिहार

बंगाल के मंत्री पहुंचे मुजफ्फरपुर, चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपा 50 लाख के चेक

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?