बरहेट/साहिबगंज। प्रखंड परिसर स्थित पशुपालन कार्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच सात यूनिट बकरा-बकरी का वितरण किया गया। वितरण झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, प्रखंड सचिव मुजिबुल रहमान और लखीराम हेंब्रम ने संयुक्त रूप से किया।
बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि योजना का उद्देश्य गरीब ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना और पशुपालन के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लाभुकों से पशुओं की उचित देखभाल करने की अपील की।
पशु चिकित्सा सह पशुपालन पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने पशुओं के खान-पान, रखरखाव और समय पर टीकाकरण की जानकारी दी। मौके पर बल्लू सोरेन, रंजन कुमार, राहुल कुमार, रमेश मुर्मू और सुनील किस्कू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



