सेव द टाइगर के उद्देश्य से रांची से नेतरहाट तक के निए बाइक रैली का आयोजन किया गया
पलामूः सेव द टाइगर संदेशों को रांची से लेकर नेतरहाट तक बाइक रैली निकाली गई. यह रैली बाघ और वन्य जीव को बचाने के संदेशों को लेकर निकाली गई. बाइक रैली का नेतृत्व झारखंड के सीसीएफ सह पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के निदेशक एसआर नटेश और उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना कर रहे हैं. शनिवार को निकानी गई रैली रांची से चलकर पलामू समाहरणालय पहुंची.
वन्य जीव को बचाने के लिए रैली
इस बाइक रैली में पलामू के डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत भी शामिल हुए. दरअसल रैली में शामिल सभी ‘बाइक’ विश्व भर में चर्चित एक नामी ब्रांडेड कंपनी की है और बाइकर्स का एक अपना ग्रुप है. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि रैली वन्य जीव को बचाने के संदेशों को लेकर निकाली गई है. रैली में युवा शामिल हैं इसलिए जिला प्रशासन नशा को छोड़ने को लेकर संदेश भी दे रही है. डीसी ने कहा कि बाघ और वन्य जीव को बचाना जरूरी है.पलामू टाइगर रिजर्व का गौरवशाली इतिहास
पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के निदेशक एसआर नटेश ने कहा कि पलामू टाइगर रिजर्व का गौरवशाली इतिहास रहा है यह देश के पहले टाइगर रिजर्व में से एक रहा है. सेव द टाइगर संदेशों के साथ रैली निकाली गई. वन्य जीव सप्ताह का समापन हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हथियार सरेंडर किए हैं और वन्य जीव को बचाने की शपथ ली है.

बाइकर्स से बात करते डीसी
कई अभियान चला रहा है PTR
दरअसल बाघ और वन्य जीव के संरक्षण को लेकर पलामू टाइगर रिजर्व कई अभियान चला रहा है इसी कड़ी में बाइक रैली का आयोजन किया गया था. शनिवार की देर शाम बेतला में बाइक रैली पहुंचेगी और रविवार की सुबह नेतरहाट पहुंचेगी.

पलामू डीसी, पीटीआर के निदेशक और अन्य (2)



