• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड से लापता आठ लोगों की तलाश में देशभर की पुलिस होगी अलर्ट, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस

झारखंड से लापता आठ लोगों की तलाश में देशभर की पुलिस होगी अलर्ट, सीआईडी ने जारी किया हू एंड क्राई नोटिस

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/10 at 12:04 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

नवजात बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कुल 8 लोग लापता हैं. झारखंड पुलिस ने सभी राज्यों से इनके लिए सहयोग मांगा है

रांची: झारखंड से लापता आठ लोगों की तलाश अब देशभर में की जाएगी. झारखंड सीआईडी ने इन लोगों का पता लगाने के लिए हू एंड क्राई (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के जरिए लापता लोगों की तस्वीरें और उनकी पहचान से जुड़ी जानकारी पुलिस के दूसरे अधिकारियों तक पहुंचाई गई है, ताकि दूसरे राज्यों में भी उनकी तलाश की जा सके. अब देश के अलग-अलग हिस्सों में पुलिस इन तस्वीरों और पहचान संबंधी विवरण के आधार पर लापता लोगों का पता लगाने में मदद करेगी.

तस्वीरों के साथ डिटेल भेजा गया

सीआईडी की ओर से जारी नोटिस में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित आठ लोगों का पूरा विवरण दिया गया है. इनमें एक छह दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है. कुछ लोग वर्ष 2022 और 2023 से लापता हैं, जबकि कुछ लोग वर्ष 2025 और 2026 से लापता है. इतने लंबे समय से लापता लोगों की तलाश के लिए अब उनकी जानकारी को व्यापक स्तर पर साझा करने की पहल की गई है.तस्वीरों के साथ दी गई है पहचान की पूरी जानकारी

हू एंड क्राई नोटिस में केवल लापता लोगों के नाम और तस्वीरें ही नहीं, बल्कि उनकी पहचान से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी दी गई हैं. इनमें उम्र, कद, रंग, लापता होने की तारीख, लापता होने के समय पहने गए कपड़े और शरीर पर मौजूद पहचान के निशान शामिल हैं. कुछ मामलों में शारीरिक स्थिति से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की गई है.

hue and cry notice
hue and cry notice

इन जानकारियों से पुलिस को लापता की पहचान करने में मदद मिल सकती है. यदि किसी दूसरे जिले या राज्य में कोई लापता व्यक्ति मिलता है, जिसकी शक्ल या शारीरिक पहचान नोटिस में दी गई जानकारी से मिलती है, तो दूसरे प्रदेश की पुलिस संबंधित विवरण का मिलान कर झारखंड पुलिस को जानकारी देगी.कई साल से लापता लोगों की भी तलाश

जारी सूची में ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनके लापता होने के मामले कई साल पुराने हैं. गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दिव्यांश नाम का किशोर वर्ष 2022 में लापता हुआ था. इसी तरह बोकारो जिले से निरंजन सिंह वर्ष 2023 में और रितेश कुमार साव उर्फ बंटी वर्ष 2023 में लापता हुए थे.

इसके अलावा बोकारो से संतोष कुमार के लापता होने की तारीख 27 अगस्त 2025 दर्ज है. जमशेदपुर के सुंदरनगर क्षेत्र से मुख्तार अहमद और राम सिरका के लापता होने का विवरण भी सूची में शामिल है. पाकुड़ जिले से छह दिन के नवजात बच्चे के लापता होने का मामला भी नोटिस में दर्ज है.

बोकारो जिले की पालानी देवी के लापता होने की तारीख 15 जुलाई 2026 बताई गई है. इन सभी मामलों में सीआईडी ने तस्वीरों और पहचान संबंधी जानकारियों को नोटिस के माध्यम से साझा किया है. लापता व्यक्ति कई बार अपने गृह जिले या राज्य से दूर किसी दूसरे स्थान पर मिल सकते हैं. ऐसे में केवल स्थानीय स्तर पर तलाश करने से उनकी पहचान में समय लग सकता है. हू एंड क्राई नोटिस के जरिए जानकारी का व्यापक प्रसार होने पर दूसरे राज्यों की पुलिस का भी इन लोगों की तलाश में सहयोग मिलेगा.

सीआईडी ने पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाई जानकारी

सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक के द्वारा जारी पत्र में झारखंड के जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी जानकारी भेजी गई है. इसमें रेलवे पुलिस और वायरलेस विभाग के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं. हू एंड क्राई नोटिस जारी होने से इन आठ लोगों की तलाश को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article दुमका में खेत से बैल लाने गई नाबालिग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, दुष्कर्म की आशंका
Next Article दिल्ली प्रोटेस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तंज, कहा- राष्ट्र विरोधी शक्तियां कर रही हैं विरोध प्रदर्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल
October 10, 2026
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत
October 10, 2026
DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत
October 10, 2026
AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक
October 10, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?