झारखंड कैबिनेट की आज दोपहर 3 बजे अहम बैठक होगी. MMDR एक्ट पर विधानसभा के विशेष सत्र और JPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर मुहर लग सकती है.
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज यानी बुधवार, 7 अक्टूबर को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होनी थी लेकिन किसी कारण इसे स्थगित कर दिया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में यह बैठक दोपहर 3 बजे से आयोजित की होनी थी. इस बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की पूरी संभावना थी. हालांकि सूत्रों की मानें तो बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा खान और खनिज (विकास और विनियमन) यानी एमएमडीआर (MMDR) एक्ट पर चर्चा था. इसके लिए झारखंड विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव मुहर लग सकती थी. संभावना है कि अगली बैठक में इसमें मुहर लग जाए. इसके अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के नए अध्यक्ष एवं सदस्यों के नियुक्ति के मुद्दे पर भी कैबिनेट में चर्चा होने के आसार थे.25 सितंबर को होनी थी बैठक
गौरतलब है कि इससे पहले कैबिनेट की यह बैठक 25 सितंबर को आयोजित होना तय हुआ था. हालांकि, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के असमय निधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उस समय बैठक को स्थगित कर दिया गया था. लगभग दो हफ्ते के अंतराल के बाद आज आयोजित हो रही इस बैठक को लेकर राज्य के प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में काफी सुगबुगाहट बनी हुई थी.



