झारखंड हाईकोर्ट में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन. जानिए कौन कर सकता है रक्तदान, उम्र, वजन, और अन्य महत्वपूर्ण शर्तें. रक्त दान कर बचाएं जीवन.
रांची: झारखंड हाईकोर्ट (High Court) परिसर में आज यानी बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को सामाजिक सरोकार के तहत एक विशाल ‘मेगा ब्लड डोनेशन कैंप’ का आयोजन किया गया है. सदर अस्पताल, रांची के ब्लड बैंक के सहयोग से यह कैंप हाईकोर्ट के जजेज रिक्रिएशन हॉल (रूम नंबर 2A/001, ग्राउंड फ्लोर, एडवोकेट ब्लॉक 2 गेट के पास) में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगाया गया है. इस शिविर को लेकर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गई थी. कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.सदर अस्पताल से हाईकोर्ट परिवार को मिलती है निरंतर मदद
हाईकोर्ट एम्प्लॉइज कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन सह कोर्ट मास्टर अजय प्रकाश चंद्रा ने हाईकोर्ट के सभी अधिवक्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर इस कैम्प में हिस्सा लेने की अपील की थी. उन्होंने बताया था कि हाईकोर्ट परिवार और सदस्यों को जब भी आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है, तो सदर अस्पताल का ब्लड बैंक सदैव तत्परता से मदद करता है. रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा था कि दान किए गए 1 यूनिट ब्लड को 3 अलग-अलग कंपोनेंट्स (अवयवों) में विभाजित कर तीन अलग-अलग लोगों की जान बचाई जा सकती है. इसके साथ ही नियमित रक्तदान करने से व्यक्ति खुद भी शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है.
कौन कर सकता है रक्तदान? जानिए डॉक्टरी दिशा-निर्देश
कैंप में रक्तदान करने के इच्छुक दाताओं के लिए मुख्य गाइडलाइंस जारी की गई हैं, इसके मुताबिक बल्ड डोनेट करने वाले की
इसके अलावा जिन लोगों के शरीर पर टैटू है, उसका बना हुआ 1 साल या इससे अधिक होना चाहिए. इसके बाद ही रक्तदान संभव है. साथ ही रक्तदान से एक दिन पूर्व शराब/मदिरा का सेवन न किया हो. किसी भी संशय की स्थिति में कैंप में मौजूद डॉक्टरों की सलाह ली जा सकती है.
आयु 18 से 65 वर्ष के बीच और वजन न्यूनतम 45 किलोग्राम होना चाहिए.
पिछला रक्तदान किए हुए कम से कम 3 महीने (90 दिन) बीत चुके हों.
हाई बीपी या शुगर के मरीज, जिनका स्तर सामान्य (Normal) है, वे सुबह दवा न लेकर शिविर में आ सकते हैं और रक्तदान के बाद दवा ले सकते हैं. लेकिन इंसुलिन लेने वाले मरीजों रक्तदान नहीं करने को कहा गया है.



