• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड में स्कूल छोड़ने की दर हो गई खत्म, लेकिन 99,000 से अधिक शिक्षकों के पद अब भी खाली

झारखंड में स्कूल छोड़ने की दर हो गई खत्म, लेकिन 99,000 से अधिक शिक्षकों के पद अब भी खाली

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/06 at 12:58 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में प्राथमिक स्कूल छोड़ने की दर अब शून्य हो गई है. नीति आयोग की रिपोर्ट में सेकेंडरी स्तर पर भी भारी सुधार दिखा है, पर शिक्षकों की भारी कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

झारखंड : झारखंड में प्राथमिक स्तर पर बच्चों के स्कूल छोड़ने की समस्या में बड़ा सुधार हुआ है. नीति आयोग की मई 2026 में जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट रेट 2014-15 के 6.41% से घटकर 2024-25 में शून्य हो गया है. अपर प्राथमिक स्तर पर भी यह दर 7.42% से घटकर 1.7% रह गयी है. सेकेंडरी स्तर पर भी झारखंड ने उल्लेखनीय सुधार किया है. यहां ड्रॉपआउट रेट 23.2% से घटकर 3.5% हो गया है. इसके बावजूद, राज्य में शिक्षकों के 99,000 से अधिक पद अब भी खाली हैं.

Contents
प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट में बड़ी गिरावटसेकेंडरी स्तर पर भी बेहतर स्थितिप्राथमिक स्तर का GER घटालड़कियों के नामांकन में भी मिली-जुली तस्वीर34,847 प्राथमिक स्कूल, करीब 70 लाख विद्यार्थीव्यावसायिक शिक्षा पर भी जोरडिजिटल शिक्षा का भी विस्तार99,565 शिक्षकों के पद खालीभर्ती शुरू, लेकिन चुनौती कायम

प्राथमिक स्तर पर ड्रॉपआउट में बड़ी गिरावट

नीति आयोग की रिपोर्ट ‘भारत में स्कूली शिक्षा प्रणाली: गुणवत्ता सुधार के लिए समय-आधारित विश्लेषण और नीतिगत रोडमैप’ में पिछले एक दशक में झारखंड की स्कूली शिक्षा में हुए बदलावों को सामने रखा गया है. रिपोर्ट के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर स्कूल छोड़ने की दर को लगभग खत्म कर दिया गया है. अपर प्राथमिक और सेकेंडरी स्तर पर भी बच्चों के स्कूल में बने रहने की स्थिति में बड़ा सुधार हुआ है.

सेकेंडरी स्तर पर भी बेहतर स्थिति

2014-15 में झारखंड में सेकेंडरी स्तर पर ड्रॉपआउट रेट 23.2% था. 2024-25 में यह घटकर 3.5% रह गया. यानी एक दशक में इसमें करीब 20 प्रतिशत अंक की कमी आयी है. इस सुधार के साथ झारखंड देश के बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हो गया है. हालांकि, स्कूल में बच्चों के बने रहने के आंकड़ों के बीच शिक्षकों की उपलब्धता अभी भी बड़ी चुनौती बनी हुई है.

प्राथमिक स्तर का GER घटा

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में प्राथमिक स्तर पर ग्रॉस एनरोलमेंट रेश्यो यानी GER 2014-15 के 109.2% से घटकर 2024-25 में 92.5% हो गया. सेकेंडरी स्तर पर इसके विपरीत GER में बढ़ोतरी हुई है. यह 66.05% से बढ़कर 72% हो गया. वहीं, हायर सेकेंडरी स्तर पर झारखंड की स्थिति अब भी चिंता का विषय है. यहां GER 48.6% है और राज्य राष्ट्रीय स्तर पर नीचे से नौवें स्थान पर है. हालांकि, पिछले एक दशक में इसमें करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

लड़कियों के नामांकन में भी मिली-जुली तस्वीर

लड़कियों के प्राथमिक स्तर के GER में कमी दर्ज की गयी है. यह 111.68% से घटकर 93.1% हो गया. अपर प्राथमिक स्तर पर भी GER 89.56% से घटकर 85.3% हुआ. वहीं, हायर सेकेंडरी स्तर पर लड़कियों के नामांकन में सकारात्मक बदलाव आया है. यहां GER 36.72% से बढ़कर 50.9% हो गया है. इससे संकेत मिलता है कि उच्च कक्षाओं तक लड़कियों की पहुंच में सुधार हुआ है, हालांकि प्राथमिक और अपर प्राथमिक स्तर के आंकड़े अलग तस्वीर पेश करते हैं.

34,847 प्राथमिक स्कूल, करीब 70 लाख विद्यार्थी

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के अनुसार, झारखंड में 34,847 प्राथमिक स्कूल, 1,711 माध्यमिक विद्यालय और 1,157 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हैं. इन स्कूलों में करीब 70 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं. इतनी बड़ी छात्र संख्या के मुकाबले शिक्षकों के खाली पदों का आंकड़ा राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के सामने मौजूद चुनौती को साफ दिखाता है.

व्यावसायिक शिक्षा पर भी जोर

राज्य सरकार ने बच्चों को स्कूली स्तर से ही व्यावसायिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में भी काम किया है. बजट के अनुसार, 803 स्कूलों में 1,197 लैब बनाये गये हैं. इनके माध्यम से अलग-अलग ट्रेड में व्यावसायिक शिक्षा देने की व्यवस्था की गयी है. सरकार के अनुसार, करीब 1.58 लाख बच्चे इसका लाभ उठा रहे हैं. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ रोजगार से जुड़े कौशल से जोड़ना है.

डिजिटल शिक्षा का भी विस्तार

झारखंड के 2,495 माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में आईटीसी कार्यक्रम के तहत डिजिटल शिक्षा की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा 2,610 मध्य विद्यालयों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है. डिजिटल संसाधनों और व्यावसायिक शिक्षा के विस्तार से स्कूलों में पढ़ाई के तरीके को आधुनिक बनाने की कोशिश की जा रही है.

99,565 शिक्षकों के पद खाली

बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर में सुधार के बावजूद झारखंड के सामने शिक्षकों की कमी सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 2025-26 में राज्य में करीब 99,565 शिक्षण पद खाली हैं. इसके अलावा 9,000 से अधिक स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है. ऐसे स्कूलों में एक ही शिक्षक को अलग-अलग कक्षाओं और विषयों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है. इससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों को मिलने वाले व्यक्तिगत ध्यान पर असर पड़ सकता है.

भर्ती शुरू, लेकिन चुनौती कायम

राज्य सरकार की ओर से सहायक और माध्यमिक स्तर पर शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की गयी है. हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में भी अलग-अलग स्तर पर अड़चनें सामने आ रही हैं. ऐसे में झारखंड के सामने अब अगली बड़ी चुनौती सिर्फ बच्चों को स्कूल तक लाना नहीं, बल्कि पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराकर उन्हें बेहतर शिक्षा देना है. ड्रॉपआउट रेट में सुधार निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि है, लेकिन 9 हजार से अधिक एक-शिक्षक वाले स्कूल और करीब एक लाख खाली पद बताते हैं कि शिक्षा व्यवस्था की कहानी अभी पूरी तरह सफल नहीं हुई है. आंकड़ों ने पहला अध्याय अच्छा लिखा है, अब सरकार को अगला अध्याय शिक्षक नियुक्ति से लिखना होगा.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article CIP में इंटर्न छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी सीनियर PG छात्र गिरफ्तार
Next Article JSSC CGL Case: अभय तिवारी समेत तीन की जमानत खारिज, अबतक 37 आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्थर से कूचकर महिला की हत्या, ललमटिया में सनसनी
October 6, 2026
गंगा कटाव से जूझ रहे रेल ट्रैक को मिली राहत, आठवें दिन डाउन लाइन पर परिचालन बहाल
October 6, 2026
ट्रक की टक्कर से महिला का हाथ कटा, सदर अस्पताल में भर्ती
October 6, 2026
भगवान भरोसे चल रहा तेतरिया पहाड़ का सरकारी स्कूल
October 6, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

पत्थर से कूचकर महिला की हत्या, ललमटिया में सनसनी

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

गंगा कटाव से जूझ रहे रेल ट्रैक को मिली राहत, आठवें दिन डाउन लाइन पर परिचालन बहाल

By AMRIT RAJ
साहिबगंजझारखंड

ट्रक की टक्कर से महिला का हाथ कटा, सदर अस्पताल में भर्ती

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

भगवान भरोसे चल रहा तेतरिया पहाड़ का सरकारी स्कूल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?