डीसी-एसपी समेत वरीय अधिकारियों ने किया स्वागत, पुलिस बल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
साहिबगंज। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अखिल कुमार के साहिबगंज आगमन पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं।
न्यायाधीश के साहिबगंज पहुंचने पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह सहित जिले के वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुलिस बल की ओर से न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
न्यायिक गरिमा के अनुरूप दिखा प्रशासनिक समन्वय :
स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए न्यायाधीश का अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय और अनुशासन देखने को मिला। न्यायाधीश के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।



