साहिबगंज। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने की। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विचार गोष्ठी में गांधीजी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक एकता तथा शास्त्रीजी के सादगी, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। प्रदेश कोऑर्डिनेशन कमिटी सदस्य अनुकूल मिश्रा ने दोनों के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसजन गांधी चौक पहुंचे, जहां मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी और “रघुपति राघव राजा राम” भजन गाया। इस दौरान सत्य, अहिंसा, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर मुर्शाद अली, बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, सरफराज आलम, नूरजहां बीबी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



