साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही निवासी अनस अंसारी और बेचैन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। दोनों के खिलाफ वर्ष 2022 में लकड़ी चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी और दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।
जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत था। वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



