साहिबगंज। संवाददाता। जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज मोहल्ले में पलटू पासवान के घर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गृहस्वामी ने जीरवाबाड़ी थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 183/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है तथा अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



