साहिबगंज। संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के चैती दुर्गा निवासी शीला देवी ने अपनी बहू धनवंती देवी और पुत्र छोटू दास पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 179/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
मामले में कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने आरोपी धनवंती देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य आरोपों और इसके कारणों की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।



